Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अहमदाबाद, पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, अमित शाह मंगला आरती में शामिल हुए

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह गृहराज्य गुजरात की राजधानी के जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर परिवार के साथ मंगला आरती की।

20 Jun 2023

अहमदाबाद, पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, अमित शाह मंगला आरती में शामिल हुए

अहमदाबाद/पुरी। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज सारे देश में धूम है। ओडिशा के पुरी की रथयात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में होती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह गृहराज्य गुजरात की राजधानी के जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर परिवार के साथ मंगला आरती की।

यहां रथयात्रा सुबह सात बजे शुरू हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पहिंदा विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले तड़के 4ः30 बजे भगवान का खिचड़ा हुआ। 6ः30 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ में विराजमान किया गया।

पुरीः यहां भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हो गई है। भगवान बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर जाएंगे। यह उनकी मौसी का घर माना जाता है। इस रथयात्रा में तकरीबन 25 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे गुंडिचा यात्रा भी कहते हैं। सुबह चार बजे भगवान को जगाया गया। शृंगार के बाद आरती और खिचड़ी भोग लगाया। मंदिर के बाहर तीनों रथों की पूजा की गई।

आज शाम करीब छह बजे तक भगवान जगन्नाथ के गुंडिचा मंदिर पहुंचने की संभावना है। वहां भगवान अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ सात दिन तक रुकेंगे। इसके बाद पंचांग के मुताबिक आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी 28 जून को वापस मंदिर लौटेंगे। मंदिर लौटने वाली इस यात्रा को बहुड़ा यात्रा कहा जाता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News